फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंचक सिलाट में जोगिंद्रनगर, बालीचौकी और सिराज का दबदबा

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में आयोजित पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के ​विजेता प्रतिभागी मुख्य अति​थि के साथ। स्रोत
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर, बालीचौकी और सिराज का दबदबा रहा। माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर में आयोजित दो दिवसीय आठवीं जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता संपन्न हुई। एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडी के विभिन्न क्लबों और स्कूलों के लगभग 160 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में एडीजी एनसीसी राजेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन से त्रिलोक ठाकुर और बरोट स्कूल के एसएमसी प्रधान बंदना ठाकुर उपस्थित रहे। प्री-टीन 12 वर्ष से कम उम्र के वर्ग में लड़कों में कुणाल राज 26 किलो भार, विहान 32 और शिवांश खसरिया 36 किलो भार में स्वर्ण जीते। लड़कियों में रीत सोनी ने 24 किलो भार, संतोष कुमारी ने 26, सोनिया ने 32, श्रेया ने 38, अव्यकृता ने 42 और आणवी ने 46 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
सब जूनियर 12 से 14 वर्ष वर्ग में लड़कियों में चेस्टा ठाकुर ने 33 किलो भार, हुताशन राणा ने 36, पलवी ठाकुर ने 39 और राधिका शर्मा ने 51 किलो भार वर्ग में स्वर्ण जीते। लड़कों में कुलदीप ठाकुर 36 किलो भार, उद्यांश सूद 48, आद्विक राठौर 51, अर्णव वर्मा 57 और सार्थक राठौर 75 किलो भार वर्ग में विजेता रहे। जूनियर वर्ग में रोहित कुमार, अर्णव कुमार, परीक्षित गुलेरिया, अंजलि व पूनम ठाकुर ने स्वर्ण पदक झटके। वहीं पुरुष सीनियर वर्ग में हर्षित कुमार, जीवन चौहान, अभिषेक कुमार, जय चंद, रोहन, दैवग्य अवस्थी, नितिन कुमार व युगल सैनी तथा महिला सीनियर में दीपाली, कल्पना ठाकुर, विपाशा ठाकुर, ज्योति ठाकुर व सुरजू देवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद, चेयरमैन डॉ. केपी शर्मा, महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद सहित समस्त कार्यकारिणी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जोगिंद्रनगर पेंचक सिलाट क्लब और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें