सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में वीरवार को सुकेत क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर हिमाचल प्रदेश डॉजबाल संघ के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत आगाज किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में जेएनजीई कॉलेज सुंदरनगर और बटवाड़ा की टीम आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए बटवाड़ा की टीम ने 83 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में जेएनजीई कॉलेज सुंदरनगर की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस अवसर पर समिति के प्रधान हर्ष ठाकुर, उपप्रधान आशुतोष शर्मा, अभिषेक, युवराज, रमेश कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद