फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के भोजपुर से लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/बैहना (मंडी)। जिले के कोटली और चौंतड़ा में हुई चोरी की वारदात के बाद अब सुंदरनगर और बल्ह में चोरी के मामले सामने आए हैं।पहले मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर में गोपाल पुत्र संत राम वार्ड नंबर- 8 भोजपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा कि वीरवार 5:30 बजे वह घर पहुंचा तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

उसी समय उसकी पत्नी तारा देवी भी घर पर पहुंची। दोनों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी खुली थी। इसमें पत्नी तारा देवी के लाखों के आभूषण गायब थे। आरोपी अलमारी से 2500 रुपये भी ले गए। पीड़ित गोपाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी है। उधर दूसरे मामले में ग्राम पंचायत गोडा गागल कस्बे के गागल में सड़क किनारे खड़ी कार (एचपी 33 सी 5075) से शातिरों ने टायर में हवा भरने का पंप और कार बैक कैमरा स्क्रीन चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश चंद निवासी गागल ने बताया कि शुक्रवार रात सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की थी। सुबह गाड़ी को देखा तो उक्त सामान गायब था। पुलिस चौकी प्रभारी राजेश डोगरा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

...


कोटली और चौंतड़ा में चोरी की घटनाओं को सुलझाना चुनौती
मंडी। कोटली उपमंडल के तहत तरनोह पंचायत के कुटल गांव में कनिष्ठ अभियंता गुलाब सिंह के घर में हुई चोरी की वारदात सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। जिस घर में चोरी हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। कितने संदिग्धों ने वारदात को अंजाम दिया है, इसका भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले को खंगाल रही है। खुद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है। बता दें कि आरोपियों ने 18 और 19 मई की रात को घटना को अंजाम दिया था। उधर, जोगिंद्रनगर उपमंडल के चौतड़ा से साथ सटे गांव टिकरी मुशैहरा में शातिरों ने बीते दिन एक साथ तीन घरों में चोरी की थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार दो घरों से शातिर 9 लाख से अधिक के गहने ले उड़े हैं। हजारों रुपये की नकदी भी चुराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें