फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आभूषणों के दामों में उछाल, कम नहीं हुआ महिलाओं का उत्साह

Mon, 20 Oct 2025 11:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर्व पर सोने के आभूषणों के दामों में उच्छाल आने के बावजूद भी महिलाओं का खरीददारी को लेकर उत्साह कम नहीं रहा। स्वर्णकारों की दुकानों में देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। पांच लाख से अधिक की कीमत का रानी हार भी हाथों हाथ बिक गया। सोने का हार, विवाहित महिलाओं के लिए मंगलसूत्र भी दो लाख से दस लाख की कीमत तक स्वर्णकारों की दुकानों में मौजूद थे। दस प्रतिशत तक की छूट भी आभूषणों पर महिलाओं को दी गई। इसके अलावा तीस हजार की एक ग्राम हीरे की अंगूठी को भी महिलाओं ने खरीदा। स्वर्णकार अश्वनी सोनी, जगदीश, विजय सोनी, हरीश सोनी ने बताया कि दीपावली पर्व से एक दिन पहले सोने व हीरे के आभूषणों में हिमाचल के पारंपरिक आभूषणों की खरीदारी को लेकर महिलाओं ने खूब उत्साह दिखाया है। इससे पहले करवाचौथ के त्यौहार पर महिलाओं ने आभूषणों की खरीददारी को लेकर खूब उत्साह दिखाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें