फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेब, नाशपाती और प्लम से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग औट लुहरी के धामण भवानी क्रशर के पास जीप पलटने से बर्बाद हुए प्लम, सेब और नाश
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग औट लुहरी के धामण भवानी क्रशर के पास पेश आया हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग औट लुहरी के धामण भवानी क्रशर के पास सेब, नाशपाती और प्लम से लदी जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, लाखों की सेब, नाशपाती और प्लम बर्बाद हो गई है। हादसे का कारण जीप के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि चालक ने जीप को जैसे तैसे निचली तरफ जाने से रोका और तीन लोगों की जान बच गई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया, जहां घायलों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग 7:45 बजे हुआ, जब एक जीप फल और सब्जी को लेकर बंजार से टकोली की तरफ जा रही थी कि अचानक बालीचौकी से तीन किलोमीटर दूर भवानी क्रशर के मोड के पास अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण जीप लुढक गई। हादसे में जीप सवार चालक पेगु राम पुत्र नोक सिंह निवासी खूहण बालीचौकी और अन्य जीतेंद्र कुमार 27 और सुखदयाल 58 आंशिक तौर पर घायल हो गए हैं। लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही समय एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया। तीनों लोगों को बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी औट रजत कुमार ने बताया कि जीप गिरने से कुछ लोग घायल हुए हैं। इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग औट लुहरी के धामण भवानी क्रशर के पास जीप पलटने से बर्बाद हुए प्लम, सेब और नाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें