फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में जल्द तैनात होंगे 159 जेबीटी शिक्षक

Sat, 06 May 2017 10:49 PM IST
मंडी
विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
मंडी। जिले के प्राइमरी स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। सरकारी स्कूलों में जून माह तक 159 जेबीटी शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। यह नियुक्ति जेबीटी प्रशिक्षुओं को टेट मेरिट के आधार पर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस बाबत अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। 11 मई को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी में इन पदों के लिए काउंसलिंग और साक्षात्कार लिए जाएंगे।       
विज्ञापन


जिले में कुल 201 जेबीटी के पद स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 159 पदों को टेट मेरिट के आधार पर भरा जा रहा है।  शेष 42 पद पूर्व सैनिक, खेल और विकलांग कोटे से भरे जाएंगे। टेट मेरिट के आधार पर भरे जा रहे इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।  अभ्यर्थियों को 11 मई को प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ 10 बजे तक पहुंचना होगा। 10 बजे से कार्यालय में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यदि कोई अभ्यर्थी तय तिथि को उपस्थित नहीं रहता है तो भविष्य में पद के लिए उसकी तैनाती वैध नहीं मानी जाएगी।       

शिक्षकों की कमी से बच्चे छोड़ रहे स्कूल      
जिले के स्कूलों में 1800 के लगभग प्राइमरी स्कूल चल रहे हैं। अधिकतर स्कूलों में स्टाफ की कमी है। नई नियुक्तियों से इन स्कूलों को शिक्षक मिल जाएंगे। जिले में शिक्षकों की कमी से बच्चे सरकारी स्कूल छोड़ रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने को विवश हैं। जिस कारण जिला में गत दो सालों में दो दर्जन से अधिक प्राइमरी स्कूल मर्ज हो चुके हैं। इस वर्ष भी लगभग एक दर्जन प्राइमरी स्कूलों को मर्ज कर दिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को भेजे कॉल लेटर
11 मई को जेबीटी की काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैैं। अगले माह तक चयनित जेबीटी की तैनाती स्कूलों में कर दी जाएगी।
..केडी शर्मा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें