फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोहर में पीलिया बेकाबू, सात और मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को क्षेत्र में पीलिया के 7 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है। अधिकतर मरीज स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पतालों में उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। गंभीर लक्षण पर मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है ताकि समय रहते उचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पीलिया फैलने की मुख्य वजह दूषित पेयजल माना जा रहा है। कई इलाकों में पानी के सैंपल लिए गए हैं और प्रयोगशाला में उनकी जांच करवाई जा रही है। जल शक्ति विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि जल आपूर्ति लाइनों की सफाई और क्लोरीनेशन की प्रक्रिया तेज की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को उबला हुआ पानी पीने, खुले स्रोतों का पानी न पीने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर समय पर जांच और उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने लोगों से अपील की है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों का पीला पड़ना, गहरे रंग का पेशाब, उल्टी, बुखार या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि सतर्कता और स्वच्छ पेयजल ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें