फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में पीलिया के मामले बढ़े, दो और मरीज किए गए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट क्षेत्र में कुछ दिनों से पीलिया के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में वीरवार को दो नए पीलिया के मरीज सामने आए। एक मरीज को छुट्टी के साथ अस्पताल में आठ मरीज उपचाराधीन है। अधिकांश मामले स्कूल और कॉलेजों के छात्रों में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पीलिया के मामले आने के बाद जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग की टीमें हरकत में आ गई हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आनन फानन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को टंकियां साफ करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा विभाग अपने स्रोत और भंडारण टैंक को भी साफ करने में जुटा हुआ है।
मौजूदा समय में अस्पताल में सरकाघाट कॉलेज का छात्र विकास (21) निवासी लाका, निजी स्कूल का छात्र प्रिंस (15) निवासी सरकाघाट, सरकाघाट कॉलेज का छात्र विरेंद्र कुमार (19) निवासी पन्याली, छात्र निखिल राणा (23) निवासी जमसाई सरकाघाट, सरकाघाट कॉलेज का छात्र सुरेश कुमार (19) निवासी जनीहण, निजी स्कूल का छात्र मोहित (11) निवासी अमरोह, सरकाघाट कॉलेज की छात्रा तमन्ना शर्मा (18) निवासी जुकैण, सरकाघाट कॉलेज की छात्रा आंचल शर्मा (18) निवासी चंदैश उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

वहीं, सिविल अस्पताल सरकाघाट के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पीलिया से बचाव के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। हाथों को साबुन से नियमित धोएं। पानी उबालकर ही पीएं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस वायरस पर नियंत्रण पा सकते हैं।
उधर, जल शक्ति विभाग सरकाघाट के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पानी की टंकियों और कूलरों की जांच कर रही हैं। जहां भी सफाई की आवश्यकता है, तुरंत व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक लिए गए सभी पानी के सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें