मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने कर्मचारियों को दिए पुरस्कार
मंडी में ग्रामीण शाखा डाकपालों की समीक्षा बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। डाक विभाग मंडी मंडल की ओर से पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) और रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) के नए कारोबार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वीरवार को मंडी में ग्रामीण शाखा डाकपालों की समीक्षा बैठक के अंत में हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए।
अगस्त माह में टीम लीडर श्रेणी में जंजैहली एसओ के एसपीएम गुलाब सिंह ने 6.12 लाख रुपये का नया प्रीमियम जुटाकर 153 फीसदी लक्ष्य हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। अप्रैल से अगस्त तक एचओ, एसओ श्रेणी में भी गुलाब सिंह 8.99 लाख रुपये का प्रीमियम जुटाकर 179 फीसदी लक्ष्य के साथ पहले स्थान पर रहे।
टीम लीडर श्रेणी में सुंदरनगर एसओ के एसपीएम खेम सिंह ने 5.48 लाख रुपये का प्रीमियम जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। भंगरोटू एसओ के पीए प्रवीण कुमार 4.58 लाख रुपये के साथ तीसरे, बंजार एसओ के पीए बृज लाल 4.55 लाख रुपये के साथ चौथे और सुंदरनगर टी, शिप एचओ के पोस्टमास्टर चमन कुमार 4.50 लाख रुपये के साथ पांचवें स्थान पर रहे। मनाली एसओ की एसपीएम पूरन प्रभा छठे और कोटली एसओ के एसपीएम ललित कुमार सातवें स्थान पर रहे। मकरीड़ी से सरस्वती, बालीचौकी से पवनेश्वर, निहरी से ललित कुमार, हरिपुर से संदीप चड्ढा, जोगिंद्रनगर से कंचन नागपाल, भांवला से तरसेम कुमार, कोटली से शुभम कुमार, चुरढ सुंदरनगर से बेसरिया राम, सेहली सुंदरनगर से कुब्जा देवी, टौर जाजर धर्मपुर से दुनी चंद को सम्मानित किया।
नवनीत शर्मा समेत अन्य कर्मचारियों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
मंडी एचओ के एपीएम नवनीत शर्मा ने 3.63 लाख रुपये का नया प्रीमियम कारोबार और 2.51 करोड़ रुपये का बीमित योग हासिल किया। सुंदरनगर टी,शिप एचओ की एमटीएस उषा ठाकुर ने 1.29 लाख रुपये का नया प्रीमियम और 2.10 करोड़ रुपये का बीमित योग हासिल किया। मंडी एचओ के पोस्टमैन योगराज ने आईपीपीबी और डाक वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं मंडी डिवीजन के पीएलआई विकास अधिकारी विजय राज ने अप्रैल से अगस्त तक 2.47 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम कारोबार हासिल किया।
...