फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंधरू के सैनिक का उत्तराखंड में हार्ट अटैक से निधन

Thu, 26 Jun 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सरकाघाट के जंधरू गांव निवासी एएसआई अनूप कुमार का हार्ट अटैक से  निधन। फाइल फोटो
विज्ञापन
भांबला (मंडी) सरकाघाट उपमंडल की रखोह पंचायत के सैनिक की उत्तराखंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सातवीं वाहिनी मिरथीं में तैनात जंधरू गांव निवासी एएसआई अनूप कुमार (54) योग दिवस के लिए अन्य सैनिकों के साथ जोशीमठ के काठगोदाम गए थे। वहां से वापस आते हुए बुधवार सुबह उन्हें सीने में जोर से दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान अपने पीछे बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। वीरवार को पैतृक गांव में सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें