फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी खराब होने से जालंधर-मंडी एनएच बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच धर्मपुर कैंची मोड़ के पास करीब एक घंटे के लिए बंद रहा। सड़क पर जेसीबी मशीन खराब होने के कारण यातायात अवरुद्ध हुआ। इस कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार सायं चार बजे की है, जब जेसीबी मशीन सड़क पर कार्य कर थी तो वह अचानक खराब हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी को सड़क के किनारे करवाया। प्रभावित प्यार चंद, बलवंत कुमार, मीरा देवी, मीरा देवी, अरुण कुमार, गोपाल सिंह, प्रिया, भारती, दिव्या ठाकुर ने बताया कि यहां मार्ग एक घंटे तक बंद रहा, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें