फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में जलशक्ति विभाग एप से करेगा समस्याओं का समाधान

Tue, 09 Jul 2024 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जल शक्ति विभाग ने सुंदरनगर शहर के उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं, शिकायतों के निवारण और बहुमूल्य सुझावों के कार्यों को सरल और सहज बना दिया है। इसके लिए विभाग ने जल शक्ति विभाग सुंदरनगर नाम से मोबाइल एप लांच किया है। इस एप पर रोजाना पेयजल की आपूर्ति, पानी की गुणवत्ता और शुद्धता का भी पता चलेगा।
विज्ञापन




एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को कब किस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं होगी, इसकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। एप के माध्यम से सुंदरनगर शहर के लोगों की पानी और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं और परेशानियों का निवारण किया जाएगा। उपभोक्ता अपने सुझाव भी इसके माध्यम से विभाग को दे सकेंगे।



एप पर सुंदरनगर शहर के 5700 उपभोक्ताओं का पंजीकरण और डाटा अपलोड किया गया है। एप के माध्यम से पानी को सप्लाई से लेकर आपूर्ति प्रणाली और समय सारणी सहित अन्य जानकारियां भी उपलब्ध रहेंगी। उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज करने के साथ ही इसकी सूचना संबंधित लाइन के कीमैन यानी फीटर और संबंधित अधिकारी को प्रेषित हो जाएगी और इसका 24 घंटों के भीतर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। उपभोक्ता को समस्या के निवारण प्रक्रिया के बारे में भी पता चलता रहेंगे। यदि 24 घंटों बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ तो इसका पुश नोटिफिकेशन उच्चाधिकारियों को जाएगा।
विज्ञापन








एप विभाग और उपभोक्ता के मध्य सेतु का कार्य करेगा। इस एप में जल शक्ति विभाग के फील्ड स्टाफ को भी जोड़ा गया है, ताकि जब कोई उपभोक्ता इस एप में अपनी शिकायत दर्ज करता है, उसी समय संबंधित फील्ड स्टाफ के पास शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर और पता पहुंच जाएगा। शिकायतकर्ता को भी संबंधित फील्ड स्टाफ के नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी मिलेगी। एप पर पंजीकृत होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन




-दिनेश राणा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें