फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलद्वाड़ा अस्पताल में शौचालय की सफाई न होने से फैली बदबू

Thu, 17 Jul 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की तहसील बलद्वाड़ा के नागरिक अस्पताल में शौचालय की सफाई न होने से पूरे परिसर में बदबू फैल गई है। मरीजों से लेकर तीमारदार और स्टाफ भी परेशान है। पानी न होने से अस्पताल के सभी शौचालयों में गंदगी होने से मरीज भी इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। पीने का पानी भी बाजार से खरीदना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल पहुंचे लोगों महेंद्र, विकास, कंचना देवी, मुरारी लाल और बिशन ने बताया कि पानी न होने से अस्पताल के शौचालय गंदगी से भर गए हैं। इमरजेंसी वार्ड के पास बने शौचालय की हालत खस्ता है। कुछ मरीजों ने बताया कि वह पिछले चार दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। शौचालय गंदगी से भरे होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी भी नजर नहीं आ रहे हैं। मामला जब अस्पताल प्रबंधन और जल शक्ति विभाग के ध्यान में लाया तो तुरंत कार्रवाई हुई। जल शक्ति विभाग ने हरकत में आते हुए तुरंत पानी की सप्लाई अस्पताल में बहाल करवाई। इसके बाद लोगों की राहत की सांस ली। मामले को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



भारी बारिश के कारण कोहनी स्कीम क्षतिग्रस्त हुई थी। इस कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई थी। मामला ध्यान में आने के बाद तुरंत पानी की सप्लाई बहाल करवा दी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पानी की समस्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन

-दीपक शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग बलद्वाड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें