फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जडोल पंचायत दस महीने से नहीं खरीद पाई सीमेंट, विकास कार्य ठप

Sat, 08 Mar 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/ डैहर (मंडी)। सुंदरनगर की जडोल ग्राम पंचायत ढारू गांव में चेकडैम निर्माण कार्य के लिए बीते 10 महीने से सीमेंट की खरीद करने में नाकाम रही है। इससे विकास कार्य भी प्रभावित है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इस मामले में सीएम हेल्पलाइन 1100 नंबर पर भी शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आपदा के दौर में नुकसान झेलना पड़ा है। जडोल ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक और तकनीकी सहायक आदि में तालमेल नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ पंचायत में ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध नहीं हो रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों में निक्का राम, जीत राम, अंकु, डिंपल, नरपत, नरेश कुमार, चमारू राम और चुनी लाल का कहना है कि पंचायत में मनरेगा के तहत ढारू गांव के वार्ड नंबर 7 के लिए तीन लाख रुपये का चेकडैम मंजूर हुआ है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लगभग 9 महीने पहले से मांग के बावजूद अभी तक सीमेंट तक बुक नहीं किया गया है। उन्होंने इस विषय में बहुत बार विभाग और पंचायत में बात की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस विषय में विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर जल्द से जल्द चेकडैम का कार्य शुरू करके समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

-
इस संबंधी पंचायत सचिव सुभाष का कहना है कि केंद्र की रुकी ग्रांट के फील्ड वर्क के कारण टीए और जीआरएस को समय नहीं मिल पाया है, जिसके कारण कार्य करने में देरी हुई है। चेकडैम वाले स्थान की खसरा संख्या उपलब्ध कर दी गई है और जल्द सीमेंट उपलब्ध कर यह कार्य शुरू किया जाएगा।
-
उधर, सुंदरनगर विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ऐसे कार्यों में कोताही सहन नहीं की जाएगी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें