फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई प्रशिक्षु छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में बिखेरे अदाओं से जलवे

Mon, 30 Jun 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
आईटीआई जोगिंद्रनगर में आयोजित सौंदर्य  प्रतियोगिता में आकर्षक परिधानों में सजधज कर जलबे बिखेरती
विज्ञापन
आईटीआई में आयोजित स्किल एंड स्टाइल प्रतियोगिता में प्रशिक्षु छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई जोगिंद्रनगर में आयोजित फैशन शो में प्रशिक्षु छात्राओं ने हिमाचली परिधान पहनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान रैंप पर उतरीं प्रशिक्षुओं ने अपनी अदाओं से जलवे बिखेरकर खूब तालियां बटोरीं। स्किल इन स्टाइल प्रतियोगिता में आईटीआई के स्विंग टेक्नोलॉजी, मेकअप एंड आर्टिस्ट ट्रेड के अलावा ड्रेस मेकिंग ट्रेड की प्रशिक्षु छात्राओं ने संस्थान में तैयार किए आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन कर प्रशिक्षु छात्राओं के कौशल को दर्शाया।
विज्ञापन

संस्थान की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि परीक्षार्थियों की रचनात्मक कौशल एवं आत्मविश्वास को मॉडलिंग के मंच में भी प्रदर्शित करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इसमें निदेशक तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग अक्षय सूद बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस अवसर पर चार चरणों में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में किड्स वर्ग स्विंग टेक्नॉलॉजी में पूजा प्रथम, ड्रेस मेकिंग में अर्नव दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। महिला वर्ग प्रतियोगिता स्विंग टेक्नोलाॅजी में पूजा ने पहला, ड्रेस मेकिंग में रेखा दूसरे और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की ही इस प्रतियोगिता में पुरुषों के आकर्षक परिधान में सजधज कर ड्रेस मेकिंग की प्रशिक्षु छात्रा रेखा ने पहला, रितिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। कपल वर्ग ड्रेस मेकिंग की प्रशिक्षु छात्रा रेखा ने पहला, गुरुमान दूसरा, स्विंग टेक्नोलॉजी में प्रियांशु ने पहला, पूजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की टीम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मधु राठौर, फैशन डिजाईनिंग प्रशिक्षिका किरण भंगालिया शामिल रहीं। छात्राओं की फैशन व सौंदर्य प्रतियोगिता को पूर्ण करवाने में ड्रेस मेकिंग की प्रशिक्षिका वंदना, एसओटी ट्रेड की प्रशिक्षिका सुनीता और स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड से मधु वर्षा विशेष तौर पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें