फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में अभी दूरस्थ पढ़ाई करना संभव नहीं

Mon, 20 May 2024 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में अभी यूजी और पीजी की अपने घर से दूरस्थ पढ़ाई करना संभव नहीं है। यह सुविधा एसपीयू के अधीन आने वाले जिलों मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों को अभी नहीं मिलेगी। कामकाज के साथ पढ़ाई जारी रखने की इच्छा रखने वालों को यह सुविधा एसपीयू में नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

गृहिणियां और निजी क्षेत्र में काम के साथ पढ़ाई करने के इच्छुक लोगों को यह पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से ही करनी होगी। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऐसे विद्यार्थियों को यह परीक्षाएं देने के लिए एचपीयू के केंद्रों में ही जाना पड़ेगा, जोकि दूसरे जिलों में ही हमीपुर, बिलासपुर में ही दे सकते हैं। करीब दो साल पहले अस्तित्व में आए एसपीयू में अभी तक यूजी और पीजी की पढ़ाई नियमित ही की जा सकती है। अभी तक घर से पढ़ाई करवाने के लिए विवि में व्यवस्था नहीं है।
यूजी और पीजी की पढ़ाई घर से ही करने के इच्छुक कुछ छात्र छात्राओं मनीष, रेखा, रीती, रुहानी, मीनाक्षी, अनुपमा, अखिल, रितेश आदि का कहना है कि एसपीयू के बनने के बाद घरद्वार पर छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा मिल रही है, मगर घर से पढ़ाई करने के लिए अभी यहां पर सुविधा नहीं होने के चलते उनको अभी भी शिमला का ही रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विश्वविद्यालय से आग्रह किया है कि यहां पर भी यह सुविधा मिलनी चाहिए ताकि ऐसे छात्र छात्राएं जो नियमित पढ़ाई नहीं कर सकते उन्हें भी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

उधर, एसपीयू की प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि अभी यह संभव नहीं है और भविष्य में इसके बारे में विचार करके यह सुविधा जरूर प्रदान की जाएगी।

एसपीयू के अधीन हैं 46 डिग्री और 18 बीएड कॉलेज
सरदार पटेल विवि मंडी के अधीन अभी मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति के 46 डिग्री और 18 बीएड कॉलेज हैं। वहीं, कुछ संस्कृत कॉलेज भी हैं। मौजूदा समय में इन कॉलेजों में नियमित ही पढ़ाई करवाई जा रही है। दूरस्थ परीक्षा इनमें से किसी भी संस्थान में अभी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें