फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नितिन गडकरी के समक्ष पहुंचा जालंधर मंडी एनएच के निर्माण में देरी का मुद्दा

Sat, 03 Aug 2024 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपते हुए राजेश कपूर- स्वयं
विज्ञापन
मंडी। जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर कोटली एनएच की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुद्दा अब दिल्ली पहुंच गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दरबार में इस मुद्दे को पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर ने पहुंचाया है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने नितिन गडकरी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को मार्ग का तुरंत प्रभाव से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राजेश कपूर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को राजेश कपूर ने एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया है कि एनएच का निर्माण कार्य कंपनी धीमी गति से कर रही है। इससे वर्षों बाद भी कहीं पर भी काम नजर नहीं आ रहा है। कंपनी की ओर से की गई खोदाई और अवैध डंपिंग स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो कई गिरने की कगार पर हैं। उन्होंने काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें