फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भांबला एचपी शिवा क्लस्टर में 17 से शुरू होगी सिंचाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट के भांबला और बही-1 में एचपी शिवा क्लस्टर का बागवानी मंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार देर शाम सरकाघाट उपमंडल के भांबला और बही-1 में एचपी शिवा क्लस्टर का दौरा कर परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई टैंक, मोटर तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बताया कि 17 मार्च को भांबला क्लस्टर में पानी पहुंच जाएगा। पौधों को सुरक्षित रखना बागवानों की जिम्मेदारी है। जबकि सरकार की ओर से आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। निरीक्षण के बाद भांबला में बागवानों के साथ हुई बातचीत में मंत्री ने कहा कि यदि बागवान चाहें तो तीन हेक्टेयर भूमि में भी क्लस्टर स्थापित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पानी की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांबला का एचपी शिवा क्लस्टर 12.7 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना फरवरी में हुई है। इस क्लस्टर से 67 परिवार जुड़े हैं। यहां मौसंबी प्रजाति के 1888 पौधे, वैलेंसिया के 2222, ब्लड रेड के 5000 और मौसंबी के 2000 पौधों सहित कुल 11110 पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि 2543 पौधे अभी और लगाए जाने हैं। जबकि बही-1 क्लस्टर 9.3 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 30 किसान जुड़े हुए हैं। यहां अमरूद के 8365 पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें