फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जल्दी पूरी होंगी जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाएंः डॉ. बलवीर

Sat, 30 Sep 2023 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए जिला मंडी, कुल्लू व लाहौल-स्पीति का समय-समय पर सघन दौरा किया जा रहा है। यह बात जायका परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. बलवीर सिंह ठाकुर ने मंडी में कही।
विज्ञापन




उन्होंने कहा है कि लगभग 28 कार्य ठेकेदारों को आवंटित किए जा चुके हैं और खंड परियोजना प्रबंधक मंडी, कुल्लू, सरकाघाट और गोहर को भी आदेश दिए गए हैं कि इन योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करवाएं। उन्होंने कहा कि खंड परियोजना प्रबंधकों और उनके अधीन स्टाफ के साथ समय-समय पर कार्य को लेकर समीक्षा बैठकें की जाएंगी।



डॉ. बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर सिंचाई योजना का कार्य शुरू नहीं किया गया है, उनके अधिकारियों को ठेकेदारों पर सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं। ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है और उच्च गुणवत्ता आधारित कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने सिंचाई बहाव योजना के तहत पंजीकृत किसान विकास संगठनों और योजना के अधीन आए किसानों से आह्वान किया कि प्रत्येक दिन वह कूहल निर्माण कार्य का निरीक्षण करें और गुणवत्ता युक्त कार्य करवाएं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यदि कोई साइट इंचार्ज अचानक निरीक्षण के दौरान नहीं मिला तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विस्तार अधिकारियों और इंजीनियरों को आदेश दिए हैं कि खंड परियोजना प्रबंधक स्तर पर 4 से 5 सब प्रोजेक्ट चुनें और उनका डाटा समय पर इकट्ठा करें, ताकि डीपीआर तैयार की जा सके। उन्होंने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वे नगदी फसलों को अधिक से अधिक अपनाएं व अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें