फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोडीन की कमी से होते हैं कई विकार : अचला कुमारी

Thu, 23 Oct 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। गोभरता में विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षिका अचला कुमारी ने बताया कि आयोडीन एक आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो शरीर में थायरॉक्सिन हार्मोन के निर्माण के लिए जरूरी होता है। यह हार्मोन शरीर की वृद्धि, विकास और मस्तिष्क के सुचारू कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयोडीन की कमी से कई विकार उत्पन्न होते हैं, जिन्हें आयोडीन अल्पता विकार कहा जाता है। इससे गले में सूजन या थायरॉइड ग्रंथि का बढ़ना, बच्चों में मस्तिष्क के विकास में रुकावट, गर्भवती महिलाओं में जटिलताएं, गर्भ में शिशु की मृत्यु या विकलांगता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, शिशुओं में सुनने की शक्ति कमजोर पड़ सकती है और बच्चों की लंबाई व बौद्धिक विकास भी प्रभावित होता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयोडीन के महत्व के प्रति जागरूक करना और आयोडीन युक्त नमक के उपयोग को बढ़ावा देना था, ताकि देश को आयोडीन अल्पता मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें