फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों के लिए मांगे आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सदर ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार 14 नवंबर 2024 तक सादे कागज पर आवेदन पत्र, साथ में सभी प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ मंडी वंदना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र कलैड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केंद्र संदोआ, रूहंज, पक्का परूआ, पंजेठी, छनवाड़ी, तवाम्बड़ा, गड्डल, टिल्ली, मट्ट, थनेहड़ा, घ्राण, खछणी, नगवांई व झाखड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खछणी, नगवांई और झाखड में पद भरने के लिए साक्षात्कार 19 नवंबर को सीडीपीओ कार्यालय मंडी में सुबह 10 बजे साक्षात्कार होंगे।
वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र कलैड़, संदोआ, रूहंज, पक्का परूआ, पंजेठी, छनवाड़ी, तवाम्बड़ा, गड्डल, टिल्ली, मट्ट, थनेहड़ा और घ्राण के लिए साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय मंडी सदर में 11 बजे से निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार रुपये, जबकि आंगनबाड़ी सहायिका को 5,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें