फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थाची स्कूल में विद्यार्थी को पीटने के मामले की जांच शुरू

Fri, 07 Jun 2024 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सिराज क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची में छात्र को पीटने के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच तेज कर दी है। जांच अधिकारी को जल्द रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने इस मामले में थलौट स्कूल के प्रिंसिपल रंजीत सिंह को जांच अधिकारी का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

आदेश में स्कूल में दोनों पक्षों को बुलाकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा गया है। उधर, छात्र के पिता इंद्र शर्मा निवासी तांदी ने आरोपी शिक्षक सहित स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों पर उसके घर आकर समझौता करने का दबाव डालने और धमकाने का भी आरोप लगाया है।
इंद्र सिंह ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि जब प्रिंसिपल आरोपी अध्यापक और अन्य अध्यापकों के साथ उसके घर पर उनके बेटे को स्कूल भेजने की बात कहने के बजाय उल्टा उसी को गलत ठहराने लगे हैं।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील कुमार ने कहा कि जांच अधिकारी को मामले की जांच जल्द पूरी करने को कहा है। पिता के धमकानेे के आरोप की भी जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें