मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में बद्दी की निजी कंपनी तीन दिसंबर को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी।
संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण धीमान ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेनोग्राफर, कटिंग व टेलरिंग, फैशन डिजाइनिंग और कोपा ट्रेड के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। आरंभिक वेतन 12,750 प्रति माह मिलेगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उम्मीदवार निर्धारित तिथि को आईटीआई परिसर में अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें। संवाद