फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव : देवमयी हुई छोटी काशी मंडी

Fri, 08 Mar 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी शनिवार से शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही देवी-देवताओं के आगमन के साथ देवमयी हो गई। पूरे शहर में भारी जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही देवी देवताओं के आने का क्रम शुरू हो गया और शाम तक चलता रहा। एक साल बाद देवी-देवताओं के साथ दर्शन पाकर भक्तों में भी खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

भक्तों को भी देवताओं ने निराश नहीं किया और आशीर्वाद दिया। इस दौरान बहुत से देवी-देवता एक दूसरे के साथ भव्य मिलन करते दिखे। इसे हजारों लोगों ने देखा और कैमरों में कैद किया। वहीं, समस्त देवी देवताओं के साथ आए हजारों देवलुओं, बजंतरियों, कारदारों ने अपनी परंपराओं को निभाया। देवलू नाटियां डालते हुए ढोल-नगाड़ों की थाम और वाद्य यंत्रों की ध्वनियों से पूरी छोटी काशी गूंज उठी। चारों ओर ढोल-नगाड़े, शहनाई, रणसिंघा, घंटी, थाल और करनाल की सुरमयी गूंज ही सुनाई दी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों को खूब मुस्तैद रहे। एसपी मंडी साक्षी वर्मा स्वयं निरीक्षण करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें