जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के जल भंडारण टैंकों में स्वच्छता पर कोताही पर फील्ड स्टाफ भी जवाबदेह होगा। जलशक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जोगिंद्रनगर की 125 पेयजल योजनाओं के 150 के करीब जल भंडारण टैंकों में क्लोरीन के निर्देश भी फील्ड स्टाफ को जारी हुए हैं ताकि पानी की गुणवत्ता बरकरार रहे।
मंगलवार को जोगिंद्रनगर में जलशक्ति विभाग के सब डिविजन कार्यालयों में फील्ड स्टाफ के साथ बैठक हुई। इसमें सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों ने डिविजन के करीब 200 फील्ड स्टाफ कर्मियों को माह में तीन बार 7, 17 और 27 तारीख को जल भंडारण टैंकों की स्वच्छता पर संवेदनशील रहने की हिदायत दी है। अधिशासी अभियंता शेखर ने कहा कि जलशक्ति विभाग के डिविजन के अधीन आने वाले 65 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति विभाग की प्राथमिकता रही है। जल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई के लिए फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रखे हैं। संवाद