फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिलेभर के 548 बूथों पर 61195 बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिला भर के 548 बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में कुल 62100 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा था। इसमें रविवार को कुल 98.5 प्रतिशत 61195 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मंडी डॉ दिनेश ठाकुर ने बताया कि रविवार को अभियान से पोलियो खुराक पीने से वंचित रहे बच्चों को सोमवार, मंगलवार को आशा कार्यकर्ता की मदद से घर घर पहुंच कर खुराक पिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें