फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब बहुल क्षेत्रों में सड़क बहाली को दें प्राथमिकता
विज्ञापन

कुट्टी व पुराने बाजार में बरसात के दौरान नहीं होगी वाहनों की पार्किंग

संवाद न्यूज एजेंसी

करसोग (मंडी)। मानसून सीजन में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम करसोग अलीशा चौहान ने मंगलवार को मानसून तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात रखने तथा सेब बहुल क्षेत्रों की सड़कों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून अनुभवों से सीख लेते हुए इस वर्ष पहले से बेहतर और प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने गत वर्ष सरकोल नाला में हुई बादल फटने की घटना का उल्लेख करते हुए निर्देश दिए कि बरसात के दौरान कुट्टी तथा पुराने बाजार क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए स्थानों पर भोजन, पेयजल, बिजली, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पहले से सुनिश्चित करने, कार्यालय परिसर में आपदा के समय सतर्कता के लिए हूटर स्थापित करने तथा सभी विभागाध्यक्षों को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें