फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में बोले उपायुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में नशामुक्ति को लेकर व्यापक, बहुस्तरीय रणनीति अपनाई जाएगी। नशे की समस्या से निपटने के लिए जागरूकता, आपूर्ति पर नियंत्रण, मांग में कमी, पुनर्वास सहयोग तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई सहित सभी पहलुओं को एक साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा।
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम को जन आंदोलन का स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शिक्षा संस्थानों, पंचायतों, शहरी निकायों, सामाजिक संगठनों तथा संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, निजी एवं सरकारी महाविद्यालयों तथा पंचायत स्तर पर चरणबद्ध और सतत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में प्रति माह कम से कम एक नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया जाएगा, जिसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी। प्रत्येक पंचायत और शहरी निकाय में वार्ड स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया जा चुका है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए, ताकि अभियान निरंतर, सुनियोजित और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हॉट स्पॉट पर पुलिस की बढ़ी निगरानी
जिले में चिह्नित नशे के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। नशे की रोकथाम में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें