फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य को समझने की प्रेरणा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। आलोक भारती विद्यालय कोटली में शिक्षा एवं संस्कृति उत्थान पर विमर्श विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिलक राज शर्मा, विशिष्ट अतिथि भगवान दास तथा मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, संस्कारों के विकास और राष्ट्र सेवा का सबसे सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य को समझने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर समाजसेवी भास्कर ठाकुर एवं सेवानिवृत्त शिक्षक परमदेव शास्त्री ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने रोजगारोन्मुखी शिक्षा, विषय-आधारित गहन ज्ञान तथा जीवन भर निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक हरि सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें