फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मानसून सीजन को देखते हुए बखरोट-भंथल सड़क का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा, निगरानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। उपमंडल की बखरोट-भंथल सड़क का कार्य पूरा होने पर शनिवार को एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। मानसून सीजन को देखते हुए सड़क पर संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सड़क के विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सरकोल नाला औ इसके आसपास संवेदनशील क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी करने को कहा। बताया कि गत वर्ष सरकोल नाला क्षेत्र में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा एवं चट्टानें सड़क पर आ गई थीं, इससे यातायात प्रभावित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित जोखिम वाले स्थलों की पहचान कर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं। सड़क किनारे पड़े पत्थरों व चट्टानों को हटाने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें