फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मशरूम उत्पादन, सीरा-बड़ी निर्माण और सिलाई-कढ़ाई से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वन मंडल मंडी में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित आजीविका गतिविधियों का वन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मंगलवार को मुख्य वन अरण्यपाल टी वेंकटेशन और वन मंडलाधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने टौणा देव के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह और वीएफडीएस बजरंगबली के माहूंनाग स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने लक्ष्मी समूह के मशरूम उत्पादन और सीरा-बड़ी निर्माण कार्य तथा माहूंनाग समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कटिंग एवं टेलरिंग गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनकी आमदनी और अनुभव भी जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने महिलाओं को इन कार्यों को जारी रखने और विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वीपी पाठानिया, बीओ भूपेश राणा और डिप्टी रेंजर लेखराज शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें