फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राजमार्ग निर्माण का कार्य जांचा, ग्रामीणों की समस्याएं निपटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित ठेकेदार को समय सीमा के भीतर कार्य करना होगा। साथ ही लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना होगा। यह निर्देश सदर विधायक अनिल शर्मा ने रविवार को धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग कार्य की प्रगति एवं समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए। इस दौरान परियोजना के निदेशक, विद्युत, जलशक्ति और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों समेत विधायक अनिल शर्मा ने मंगवाई से लेकर कोटली तक ही राष्ट्रीय राजमार्ग के निरीक्षण किया। सदर के विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि कुछ माह से राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य बंद रहा है लेकिन अब कार्य ने गति पकड़ी है। निर्माण कार्य की प्रगति एवं समीक्षा संबंधित क्षेत्र के विधायक की उपस्थिति में करना अच्छी पहल है।
प्रभावित लोग इससे पहले सीधे प्रोजेक्ट निदेशक के पास अपनी मांग को लेकर जाते थे। अब लोगों की समस्याएं संबंधित क्षेत्र के विधायक को भी मालूम रहेंगी। निर्माण कार्य करने वाली कंपनी और ठेकेदार के समक्ष लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। ठेकेदार को समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लोगों की अधिक समस्याएं होने के कारण रविवार को केवल कोटली तक के दायरे में ही लोगों की सुनवाई हो पाई। किसी एक दिन दोबारा कोटली से आगे के भाग की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

17 नवंबर को उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय राज मार्गों के निर्माण कार्य की समीक्षा का निर्णय लिया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों को भी कहा था कि जिन घरों को तत्काल सुरक्षा दीवार लगाने की आवश्यकता है, वहां अविलंब ढंगे लगाएं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें