फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक दिन की डीसी बन अन्वी ने की माॅक ड्रिल की निगरानी, अपूर्व देवगन ने अपनी कुर्सी पर बिठाया

Sat, 07 Jun 2025 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

विक्रम सिंह ठाकुर और अनीता वर्मा की पुत्री अन्वी आलोक भारती विद्यालय कोटली की छात्रा हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस वर्ष वह जिला में टॉपर रही हैं। मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
मेधावी अन्वी। - फोटो : स्रोत विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा क्षेत्र में युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन के लिए जिला प्रशासन ने ‘डीसी फॉर ए डे’ अभियान की पहल की है। इस अभिनव प्रयास के तहत एक दिन के लिए सरकाघाट क्षेत्र के डून गांव की अन्वी सिंह डीसी बनी। विक्रम सिंह ठाकुर और अनीता वर्मा की पुत्री अन्वी आलोक भारती विद्यालय कोटली की छात्रा हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस वर्ष वह जिला में टॉपर रही हैं। मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि इस होनहार बेटी को एक दिन के लिए उपायुक्त मंडी की कुर्सी पर बैठने का अवसर मिला।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 9:00 बजे वह उपायुक्त अपूर्व देवगन की उपस्थिति में कार्यालय पहुंची। जिलाधीश की कुर्सी पर बैठते ही उनके निजी स्टाफ ने औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर अन्वी के पिता व दादा भी उनके साथ रहे। अन्वी के समक्ष पहली चुनौती भूकंप पर पूर्वाभ्यास की रही। अन्वी ने वीसी रूम पहुंचकर सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पूर्वाभ्यास की निगरानी की। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की भी जानकारी हासिल की। बाद में वह फील्ड निरीक्षण के लिए भी गई। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की शिकायतें भी सुनी और मौके पर संबंधित विभागों को निपटारे के आदेश दिए।

उधर, अन्वी ने इसे अपने जीवन का यादगार पल व दिन करार दिया। उनका कहना है कि शुक्रवार को उन्हें प्रशासनिक कार्यों के बारे में कई व्यवहारिक बातें पता चलीं। उपायुक्त के रूप में दायित्वों के निर्वहन के बारे में भी डीसी अपूर्व देवगन ने विस्तार से जानकारी दी। वहीं, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला के बच्चों को जीवन में बेहतर करने के लिए विविध स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। अपना विद्यालय और अपना पुस्तकालय अभियान के साथ ही अब ‘डीसी फॉर ए डे’ पहल की गई है। कहा कि अन्वी ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें