फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी जरूरी : गुरसिमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से वीरवार को उपायुक्त कार्यालय मंडी में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण प्रक्रिया संबंधी सही जानकारी के अभाव में लोग कई कठिनाइयों का सामना करते हैं। इसलिए जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से चलाना आवश्यक है। इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के संकल्प की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि तीन ग्राम सभाओं में बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। यदि कोई दंपती, एकल महिला या पुरुष बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो अब यह प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सरल हुई है। इच्छुक व्यक्ति मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने पात्रता मानदंड बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें