फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट
विज्ञापन

पुलिस और चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताए नशे के दुष्प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और मेरा युवा भारत, जिला मंडी के संयुक्त तत्वावधान में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में धर्मपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने युवाओं से चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी अंधकारमय बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा दल के प्रमुख डॉ. रितिक वर्मा ने नशे के सेवन से होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विवेकानंद शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मोबाइल फोन का सदुपयोग करने और अपना समय सकारात्मक कार्यों में लगाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें