फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भारतीय फुटबॉलर दीपक टांगरी ने कुल्लू में शिवानी संग लिए सात फेरे, हिमाचली-पंजाबी परंपराओं का संगम

Mon, 22 Jun 2026 12:24 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)।

सार

भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर दीपक टांगरी ने मंडी जिले के बालीचौकी की शिवानी दुग्गल के साथ कुल्लू में विवाह किया। शादी समारोह में हिमाचली और पंजाबी परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई गईं। कुल्लू की वादियों में आयोजित इस समारोह में दोनों राज्यों के मेहमान शामिल हुए। दीपक टांगरी इंडियन एरोज, चेन्नइयिन एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। 
विज्ञापन
फुटबाल खिलाड़ी दीपक टांगरी पत्नी शिवानी दुग्गल के साथ। - फोटो : स्रोत परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मशहूर फुटबॉलर दीपक टांगरी ने कुल्लू की खूबसूरत वादियों में बालीचौकी की शिवानी दुग्गल के साथ विवाह कर लिया है। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन की नई शुरुआत की है, जिसका गवाह कुल्लू का मनोरम दृश्य बना। इस शुभ अवसर पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश की परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने समारोह को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन


पंजाब और हिमाचल की परंपराओं का संगम
विवाह समारोह में दोनों राज्यों के रीति-रिवाजों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया गया। पंजाब से आए मेहमानों ने हिमाचल की पारंपरिक विवाह रस्मों की खूब सराहना की। उनका कहना था कि कुल्लू की प्राकृतिक सुंदरता के बीच संपन्न हुआ यह विवाह किसी स्विट्जरलैंड के दृश्य से कम नहीं लग रहा था। शिवानी के परिजन संत राम ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब दो सकारात्मक विचार एक साथ मिलते हैं, तो एक नए और सुंदर जीवन की शुरुआत होती है। उन्होंने आगे कहा कि कुल्लू और मंडी ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में रिश्तेदारी निभाने का तरीका अपने आप में अनूठा है, जहाँ रिश्ते बनने पर परिवार को अपना घर समझा जाता है और आजीवन सुख-दुख में साथ निभाया जाता है।

वर-वधू का परिचय
चंडीगढ़ में जन्मे दीपक टांगरी भारतीय फुटबॉल टीम के एक जाने-माने मिडफील्डर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एरोज से की और बाद में चेन्नइयिन एफसी तथा मोहन बागान सुपर जायंट जैसे प्रतिष्ठित क्लबों का हिस्सा रहे। वहीं, शिवानी दुग्गल बालीचौकी की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


नई पारी की शुरुआत
दीपक टांगरी और शिवानी का यह विवाह न केवल दो व्यक्तियों का मिलन है, बल्कि दो संस्कृतियों का भी सुंदर संगम है। यह नवविवाहित जोड़ा अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर रहा है, और उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें