फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फल, सब्जियों के दामों में उछाल, नींबू दस रुपये का एक, टमाटर 70 के पार

विज्ञापन
मंडी महामृत्युंजय चौक पर सब्जी खरीद रहे ग्राहक
विज्ञापन
महंगाई की मार : मनमाने दाम वसूल रहे विक्रेता, कई दुकानों से रेट लिस्ट भी गायब
विज्ञापन

वर्तमान में पंजाब और हरियाणा की मंडियों से ही आ रहीं सब्जियां

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जहां लोगोंं के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं, वहीं सब्जियों और फलोें के दामों में भी उछाल आने से इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। नींबू और टमाटर तो ग्राहकों की जेबें खूब निचोड़ रहे हैं। अचानक से बाजारों में नींबू के रेट बढ़ जाने से विक्रेताओं ने भी 10 रुपये में एक नींबू बेचना शुरू कर दिया है।
कुछ दिन पहले 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 60 और 70 रुपये किलो हो गया है। अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। इसमें शिमला मिर्च, फूलगोभी, मटर, करेला, घीया, गाजर सहित अन्य सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। जिलेभर में यही हाल है। हैरानी इस बात की है कि अगर पीछे से सब्जियों के दामों में जरा सी बढ़ोतरी होती है तो शहर में दामों में एकाएक ही उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मंडी शहर के सभी बाजारों में अगर सब्जियों के दामों की बात करें तो यह कभी भी एक समान नहीं होते हैं। यहां सब्जी की दुकानों पर सुबह, दोपहर और शाम को अलग-अलग रेट बताए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। वहीं, लोगों का कहना है कि दुकानों पर रेट लिस्ट भी गायब रहती है।
उधर, इस बारे में कांगनीधार सब्जी मंडी के सचिव विवेक चंदेल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की मंडियों से ही टमाटर, नींबू सहित अन्य सब्जियाें के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

-
क्या कहते हैं ग्राहक
जवाहर नगर निवासी राजेश कुमार, गौरव ने बताया कि बुधवार सायं उन्होंने नए पुल के समीप टमाटर खरीदे तो उन्हें दुकानदार ने 80 रुपये प्रति किलो की दर से दिए। जबकि गोभी भी 50 रुपये में दी। मोती बाजार निवासी हिना और कमलेश ने बताया कि सुबह पड्डल मैदान के बाहर लगी दुकानों से टमाटर 70 और गोभी 50 और मटर 60 रुपये की दर से दिए गए। जबकि महामृत्युंजय चौक और गांधी चौक में सब्जी के दामों में हल्की सी कमी देखी गई। जेल रोड निवासी शिवम ने बताया कि उसने सकोडी पुल के पास नींबू लिए तो 20 रुपये में दो दुकानदार ने दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें