कोटली (मंडी)। कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत भरगांव में माता सुरगणी को समर्पित दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर माता के भंडार गृह से रथ को मंदिर लाया गया और विशेष पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ किया गया।
मेले की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा ने की। महिला कमेटी अध्यक्ष रतन सिंह और उपाध्यक्ष भूप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मंदिर में शीश नवाकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला मंडलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल गतिविधियां आयोजित कर लोगों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने का अच्छा प्रयास है।