पधर में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट करते खिलाड़ी।
- फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। पधर जोन की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का पधर स्कूल में पंचायत प्रधान हेमंत कुमार महंत ने शुभारंभ किया। उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मार्चपास्ट मुकाबले में रोपा स्कूल प्रथम और पधर द्वितीय रहा।
वॉलीबाल मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर ने पब्लिक स्कूल पधर, कुफरी ने असेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर, सरणी ने मठियाना स्कूल को पराजित किया। कबड्डी में झटिंगरी ने गाहंग, साहल ने पब्लिक स्कूल पधर, पधर ने थलटूखोड़ को मात दी।
बैडमिंटन में कुटगढ़ ने झटिंगरी, बरोट ने लपास, साहल ने ग्रामण और सरणी ने ग्वाली को शिकस्त दी। खोखो मुकाबलों में रोपा ने पधर, सवाड़ ने ग्वाली, साहल ने गाहंग और धार ने बाबली को हराया।
मुख्य अतिथि हेमंत कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर अपनी ओर से 10,000 की राशि स्कूल प्रबंधन को भेंट की। प्रधानाचार्य ललित ठाकुर ने खेलकूद प्रतियोगिता की गतिविधियों का विवरण पेश किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मीना कुमारी, लता शर्मा, लाल सिंह कल्याण, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद