फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षार कर्मा के राष्ट्रीय सेमिनार में 60 चिकित्सकों ने जानी विधि, 18 लोगों के किए आपरेशन

Fri, 11 Oct 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह में हुआ दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं अनुसंधान संस्थान में चल रही दो दिवसीय क्षार कर्मा राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला वीरवार को संपन्न हो गई। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के गुदा रोग विशेषज्ञों ने प्रदेश के करीब 60 आयुर्वेद चिकित्सकों को क्षार कर्मा तकनीक से बबासीर और भगंदर और अन्य गुदा रोगों के सफल उपचार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के सहायक निदेशक डाॅ. राजेश ने बताया कि इस सेमिनार एवं कार्यशाला में जयपुर आयुर्वेद संस्था से एचओडी डाॅ. पी हेमंत कुमार और पतंजलि एचओडी डाॅ. सचिन गुप्ता ने क्षार कर्मा से उपचार की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान क्षार कर्मा विधि से 18 लोगों के सफल ऑपरेशन भी किए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर के एचओडी डाॅ. हेमंत ने बताया कि वह अभी तक 20 हजार से ज्यादा सफल आपरेशन कर चुके हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के डॉ विनीता, डॉ. विकास, डॉ. कविता, डॉ. अनुभा, सहित बाहरी राज्यों से आए विशेषज्ञ मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें