खेल
सुंदरनगर के जड़ोल में शुरू हुई प्रीमियर क्रिकेट लीग में सुबह 10 बजे आल टाइम किंग इलेवन और शीतला माता क्रिकेट टीम के बीच मैच शुरू होगा।
जनजातीय गौरव दिवस
खंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर ग्रामीण स्तर पर बीडीओ द्रंग स्थित पधर के सौजन्य से सुबह 10 बजे से गतिविधियां होंगी।
निरीक्षण - नगर निगम का दल सुबह 10 बजे शहर में निरीक्षण करेगा। इस दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी।
बैठक
जोगिंद्रनगर में उपमंडल अधिकारी कार्यालय में दोपहर 3 बजे निजी स्कूल संचालकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच बैठक होगी।