खेल- अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सुबह 9 बजे से न्यू लाइफ और राइजिंग स्टार टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
मैराथन- टिहरा क्षेत्र के सज्याओपिपलु में चल रहे जिलास्तरीय लोहड़ी मेले के उपलक्ष्य पर सुबह 8 बजे पुलिस विभाग और नशा मुक्ति अभियान समिति की ओर से मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
-
मेला- मकर संक्रांति के अवसर पर करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में आयोजित मेले में दोपहर 1:30 बजे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे।
वेटरन डे- पूर्व सैनिक इकाई लडभड़ोल की ओर से सुबह 10 बजे लडभड़ोल में वेटरन डे मनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
-
काम की बात
ओपीडी- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवनेश पंत, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर ओपीडी में मिलेंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदयाल रात्रि डयूटी पर रहेंगे।
.....................
- नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में अवकाश के चलते
- सुबह एमओ डॉ. रजत
- शाम को एमओ डॉ. मुनीश
- रात्रि में एमओ डॉ. अनु सेवाएं देंगे।
-आपातकालीन नंबर :
01907-266223