खेल- मंडी के पड्डल स्थित बैडमिंटन हॉल में 13वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी राजेश कपूर विशेष रूप से शरीक होंगे।
-
सम्मेलन - नशा मुक्ति अभियान के तहत धर्मपुर के लंगेहड़ में पंचायत स्तरीय जागरूकता सम्मेलन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
-
धार्मिक- गुरु गाेबिंद सिंह जन्मोत्सव पर्व पर पूर्वाह्न 11 बजे पड्डल गुरूद्वारा में अखंड पाठ और शबद कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-
धार्मिक - विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल की ओर से आध्यात्मिक सत्संग हिमाचल धाम आश्रम गागल में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
काम की बात
सड़क बंद - लोक निर्माण विभाग के कार्य और पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका के कारण पुराना सुकेती पुल से प्रताप पैलेस एवं प्रताप पैलेस से महामृत्युंजय मंदिर तक यातायात/आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी।
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर आपातकालीन ओपीडी
सुबह : एमओ डॉ. डॉली राणा
सायं : एमओ डॉ. विजय
रात्रि : एमओ डॉ. दिव्यकांत
नोट : आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
-
ओपीडी - नागरिक अस्पताल सरकाघाट में रविवार को इमरजेंसी सेवाओं में दिन को नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर व रात्रि को बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रोज़ी भारद्वाज सेवाएं देंगी।