फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिटी में आज

Thu, 30 Oct 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल - पंडोह में तृतीय पुलिस वाहिनी मैदान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वाह्न 8:30 बजे स्काई हाई इलेवन पंडोह और स्पिरिट राइडर सुंदरनगर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। समापन अवसर पर मंडी क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष अजय राणा मुख्य अतिथि शरीक होंगे।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम - समर्थ कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11:00 बजे करसोग क्षेत्र के अलसिंडी व अपराह्न 2:00 बजे सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकार गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों से लोगों को आपदा प्रबंधन पर जागरूक करेंगे।

शिविर- जिला पुलिस की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत पूर्वाह्न 11:00 बजे गोहर थाना में जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों व स्वयंसेवी संस्थाओं से नशा कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई व युवाओं को नशे के दलदल से बचाने बारे चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

-
स्वच्छता अभियान - पटड़ीघाट स्कूल में एनएसएस शिविर के तहत पूर्वाह्न 9:30 बजे से स्वयंसेवी स्कूल परिसर व आसपास स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
-

काम की बात

बिजली बंद - विद्युत उपमंडल चाैंतड़ा के तहत आने वाले विद्युत ट्रांसफार्मर लदरूही को 100 केवीए से बढ़ा कर 250 केवीए करने के कार्य के चलते पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक लदरूही, भड़याडा, भगेहढ़ व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।



नागरिक अस्पताल सुंदरनगर, ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे

बाल रोग : डॉ. चमन ठाकुर,
नेत्र रोग: डॉ जितेंद्र रुड़की
गायनी: डॉ. आलोक
हड्डी रोग : डॉ. अक्षित पुरी
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलक्ष



नोट : आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की डयूटी में बदलाव भी किया जा सकता है।

-

ओपीडी

-नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. श्वेता मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल पधर में डॉ. दीक्षा व डॉ. अभिनय सामान्य ओपीडी में मिलेंगे। डॉ. नितिन अल्ट्रासाउंड सेवा में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें