कार्यक्रम - विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सुबह 11:00 बजे बल्ह क्षेत्र के दौंथल व भौर में विशेष प्रचार कार्यक्रम होगा।
-
खेल- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर में सुबह 10:00 बजे छात्र वर्ग की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
धार्मिक- विजयदशमीं पर्व के अवसर पर द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत डलाह में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
-
जयंती- महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दोपहर 12:00 बजे वाल्मीकि मंदिर में पवित्र झंडा रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान भजन कीर्तन व भंडारा भी होगा।
ओपीडी
- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सुबह सोनोलॉजिस्ट डॉ सृष्टि राणा व रात्रि में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भुवनेश पंत आपातकालीन ओपीडी में सेवारत रहेंगे।
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनु सुबह व मनो रोग चिकित्सक डॉ अभिलक्ष दोपहर बाद और रात्रि में डॉ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विवेक आपतकालीन ओपीडी में मरीजों का स्वास्थ्य जांचेंगे।