बैठक - अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे बैठक होगी।
..
आडिशन - पड्डल मैदान स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टेबल टेनिस हॉल में सुबह 10 बजे महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए मंडी सदर, कोटली, बालीचौकी व धर्मपुर के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।
...
साक्षात्कार - उपरोजगार कार्यालय पधर में सुबह 10 बजे सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
-
खेल - अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मंडी के पड्डल में हॉकी और फुटबाल के मुकाबले सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।
-
शिविर - नागरिक अस्पताल करसोग में एचआईवी के प्रति जागरूकता एवं परामर्श शिविर सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
..
ओपीडी : नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक
बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग : डॉ. जितेंद्र रूड़की
हड्डी रोग : डॉ. अक्षित पुरी
स्त्री रोग : डॉ आलोक शर्मा की ओटी रहेगी।
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
...
ओपीडी - नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅॅ. सुरेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदयाल व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोजी भारद्वाज सेवाएं देंगे।