समापन- पड्डल स्थित बैडमिंटन हाल परिसर में चल रही जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का दोपहर बाद 3:00 बजे होगा समापन।
..
बैठक- जेल रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन में सुबह 10 बजे विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक शुरू होगी।
....
खेल- पड्डल मैदान में खेली जा रही सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सुबह 9 बजे गुटकर एकादश और एमआई एकादश के बीच मैच खेला जाएगा।
......
काम की बात
विद्युत उपमंडल बग्गी के अंतर्गत आने वाले विद्युत अनुभाग 22 केवी बग्गी फीडर की मरम्मत और विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की काट छांट की जाएगी। इस कारण दान, जोली, चार नंबर, नलसर, कांगरू, पाधरू, मगर, दरबाथू तथा अन्य क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
...
ओपीडी
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक
बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग : डॉ. जितेंद्र रूड़की
स्त्री रोग : डॉ. आलोक शर्मा
हड्डी रोग : डॉ. अक्षित पुरी
...
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
....
ओपीडी
नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदयाल सिंह मरीजों को देखेंगे।