उद्घाटन- गेयटी थियेटर शिमला की तरह संस्कृति सदन मंडी में किताब घर का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे अतिरिक्त उपायुक्त करेंगे।
-
प्रशिक्षण- सराज के गाड़ागुशैण में सुबह 10:00 बजे ग्राम पंचायत थाचाधार, जुफरकोट, घाट और खौली की 12 वन अधिकार समितियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-
शिविर - करसोग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेब्बन में सुबह 10:30 बजे से क्षय रोग संबंधी जागरूकता व परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
-
शिविर - नागरिक अस्पताल करसोग में एचआईवी जांच एवं बचाव जागरूकता शिविर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
-
काम की बात
मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दृष्टिगत 11 केवी जेलरोड एचटी लाइन के स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा। इस कारण 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक जेल रोड, तुंगल कॉलोनी, भंगोली, जिला कारगर परिसर, पैलेस, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग) कार्यालय, एग्रो इंडस्ट्रीज कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओपीडी : नागरिक अस्पताल सरकाघाट ओपीडी में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ. सुरेंद्र कुमार, मनोचिकित्सक डाॅ. महेंद्र सिंह व स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भुवनेश पंत मरीजों को देखेंगे।
-
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक
बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग : डाॅ. जितेंद्र रुड़की
मनोरोग : डाॅ. अभिलक्ष
गायनी: डॉ. आलोक शर्मा
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी की ऑपरेशन थियेटर में सेवाएं देंगे। इस कारण उनकी ओपीडी नहीं होगी।
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
...............