शिविर-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में दोपहर 12:00 बजे एनएसएस शिविर का समापन होगा।
....
सेमिनार- वल्लभ कॉलेज मंडी में दोपहर 1:00 बजे ड्रग एब्यूज एंड मेंटल हेल्थ पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें डाॅ. पवनेश नशे के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे।
....
बैठकपरिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की ओर से सुबह 10:00 बजे वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
...
शिविर नगर निगम मंडी के वार्ड सन्यारहड़ और खलियार वार्ड में पूर्वाह्न 11:00 बजे समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
.....
सम्मेलन-हिमाचल में बढ़ती आपदाओं और पर्यावरणीय संकट पर दो दिवसीय जन-सम्मेलन साक्षरता भवन, मंडी के सौली खड्ड में पूर्वाह्न 11 बजे होगा।
..........
काम की बात
विद्युत उपमंडल संधोल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 11केवी फीडर फीडर संधोल, 11केवी फीडर कुजाबल्ह तथा 11केवी फीडर कोठुआं के दायरे में पेड़ों की काट छांट की जाएगी।
...
ओपीडी -नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ. आभा सिंह, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ. सुरेंद्र कुमार मरीजों का उपचार करेंगे।
..
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक
बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग: डा. जितेंद्र रुड़की
हड्डी रोग : डाॅ. अक्षित पुरी
मनोरोग: डॉ अभिलक्ष
...
ओपीडी में नहीं मिलेंगे गायनी विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा,
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
.....