इस हाल में पड़ी है गंगोलीहाट अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में ईसीजी मशीन खराब होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईसीजी मशीन तीन मार्च से खराब है। जिसके कारण मरीजों को ईसीजी टेस्ट करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। ईसीजी मशीन खराब होने से दिल के रोगियों को निजी क्लीनिक में जाकर ईसीजी करवानी पड़ रही है। निजी क्लीनिकों में मरीजों को अधिक पैसा देना पड़ रहा है।
मंडी अस्पताल में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से स्थापित ईसीजी मशीन के माध्यम से मरीजों को बेड पर ही बेहतर सुविधाएं मिल रही थी तथा दिल के रोगियों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा था। तीन मार्च को एकाएक मशीन खराब हो गई तथा इसकी सूचना तकनीकी कर्मचारी ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को भी दे दी है। निजी क्लीनिकों में ईसीजी करवाने से मरीजों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं तथा अस्पताल के भीतर बाहर से तकनीकी कर्मचारी को बुलाया जा रहा है। उधर, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अस्पताल में नई मशीन स्थापित की जा रही है। नौ मार्च से नई मशीन से ईसीजी टेस्ट शुरू किए जाएंगे।